Tuesday, December 7, 2010

अंदाज़े से
~~~~~~

आधी ज़िन्दगी बीत गयी,
इसका जवाब ढूढने में,
कि ये "अंदाजा" क्या होता है |

रोज़ माँ से पूछती थी, "ये मसाला कितना डाला",
तो वो बोलती थी बस "अंदाज़े से" |

मैं पूछती रहती, "एक चमच या दो",
वो कहती, "बस बेटा अंदाज़े से" |

सोच सोच के मेरा दिमाग परेशान हो जाता,
ये समझ नहीं आता कि
"अंदाज़े से" होता कितना है... |

हमेशा उस दिन से डरती थी,
जिस दिन पहली बार किसी के लिए कुछ बनाउंगी
और वो भी बिना माँ के भाषण के |

लो जी वो दिन भी आ गया...

खाना बनाया और सारे मसाले भी डाले,
कुछ आधा चमच और कुछ पूरा चमच |

देखते ही देखते खाना तैयार हो गया
और फिर माँ से यु ही बात हुयी...
हाल चाल से पहले उनहोंने एक सवाल पुछा,
"खाना कैसा बना?"
मेरा जवाब था, "अच्छा लगा सबको" |
उनका अगला सवाल था, "मसाले कितने डाले"
और हस्ते हुए कहा मैंने ... "अंदाज़े से" ... || :-)








10 comments:

Anonymous said...

अरे वाह....
खाना बनाना तो मुझे भी बहुत पसंद है..और मैं भी मसाले अंदाज़े से ही डालता हूँ... :)
वैसे ये अंदाज़ सच में कैसे होता है पता नहीं :)
अच्छी कविता...

Shruti said...

maa ke andaaze ka andaaz samajh mein aa gaya..jinhe wo kehti rahi andaaza hai aaj hume uska bhi naap samajh mein aa gaya..


bahut bahut mubarak ho Dimps apna pehla andaaze wala khaana..

:)

-Shruti Saini

डिम्पल मल्होत्रा said...

;)
chalo badhiya hai.andaza kafi sahi rha...

Fani Raj Mani CHANDAN said...

Andaazaa...
Bahut zaroori hai ye andaazaa...
Khaane me masaale aur namak ka andaaza..
Sahi me koi laakh samjhaaye.. tazurbaa hi iski sahi samajh detaa hai.. theek aise hi zindagi ke masaale ka andaaza tazurbe se aataa hai...

Bahut khoob kavita hai :-)

सुरेन्द्र "मुल्हिद" said...

hahaha....
andaaza bahut achha tha madam ji!

सुरेन्द्र "मुल्हिद" said...

hahaha....
andaaza bahut achha tha madam ji!

mridula pradhan said...

bahut achcha aur swabhawik likhi hain.

ManPreet Kaur said...

bahut hi khoob.. share karne ka shukriya..
Pls Visit My Blog..

Lyrics Mantra
Download Free Latest Bollywood Music
Real Ghost and Paranormal

Deepak Shukla said...

Hi..

Der se hi sahi aapke andaja to humne bhi dekha...

Deepak...

Yatish Jain said...

अंदाजे मे ही अदा छिपी है जो वक़्त के साथ साथ आती है और माँ की की इस अदा पे तो दुनिया फ़िदा है. बधाई आप भी अंदाजे की इस कला मे माहिर हो गयी. अभी तक तो हमने सिफ आपके विचारों का अंदाजा लिया था, हमारा अंदाजा है की वही जायका खाने मे भी होगा...